Team India: क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले विश्व कप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बार यह विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया में आयोजित किया जाने वाला है। इस विश्व कप को लेकर कई सारे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी एक बेहतरीन टीम का चयन किया है। जिसमें अपने अपने हिसाब बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

इसी क्रम में हाल ही में अभिनव मुकुंद ने भी कुछ समय पहले अपनी टीम का ऐलान किया था। अब उस टीम का विश्लेषण करते हुए आकाश चोपड़ा ने टीम को 10 में से कुल 8 अकं दिए हैं। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
रोहित और गिल करेंगे Team India के लिए ओपनिंग
बता दें कि अभिनव मुकुंद ने विश्व कप 2027 के लिए जिस टीम का ऐलान किया था उसमें उन्होंने भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को ओपनिंग करने के लिए चयन किया था।
वहीं 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली और 4 नंबर पर श्रेयस अय्यर का चयन किया था। वही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और केएल राहुल को अभिवन मुकुंद ने बैकअप प्लेयर के रुप में टीम में शामिल किया था।
Team India की गेंदबाजी है काफी मजबूत
इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ियों कि अगर बात करें तो उसमें हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर का चयन किया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अभिनव मुकंद के द्वारा विश्व कप 2027 के लिए चुनी गई टीम के लिए गेंदबाज खिलाड़ियों की अगर बात करें तो उसमें उन्होंने काफी बेहतरीन गेंदबाजों को टीम इंडिया में शामिल किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हार्षित राणा गुरनूर बरार को चुना था।
अभिनव मुकुंद की टीम पर आकाश चोपड़ा ने जताई सहमती
अभिनव मुकुंद के द्वारा विश्व कप 2027 के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर आकाश चोपड़ा ने सहमती जताते है हुए कहा कि शुभमन गिल, रोहित शर्म, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को टीम के लिए एकदम फिट है, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कि भी जगह टीम में पक्की करनी चाहिए,
क्योंकि बीते समय में ईशान किशन ने अपने बल्ले से काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। गेंदबाजी पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय टीम के घातक गेंदबाज अर्शदीप सिंह की कमी टीम में काफी ज्यादा खल रही है। इसी के साथ ही रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए था।