Rampur Crime: बेटी से दुष्कर्म के प्रयास मामले में समझौता न करने पर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला मृतक का शव

Rampur Crime: बेटी से दुष्कर्म के प्रयास मामले में समझौता न करने पर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला मृतक का शव
Rampur Crime: बेटी से दुष्कर्म के प्रयास मामले में समझौता न करने पर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला मृतक का शव

शाहबाद अमृत विचार: शाहबाद क्षेत्र में नाबालिग बेटी से बलात्कार के प्रयास के मुकदमे में समझौते न करने पर रविवार को ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप बड़े भाई पर है,  आरोपियों ने उसे खेत पर बुलाकर उसके सीने में बाईं ओर गोली मारी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर मृतक के बड़े भाई, ग्राम प्रधान पति समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 23 मई को गांव के ही युवक पर उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक राजेश के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में उन पर लगातार समझौता करने का दबाव डाला जा रहा था। समझौता न करने की सूरत में जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसके बाद भी वह समझौते को राजी नहीं हुए।

आरोप है कि इसी के चलते रविवार सुबह आरोपियों ने ग्रामीण को खेत पर बुलाया और वहां गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचाया। देर शाम में पुलिस ने मृतक के बेटे की ओर से ग्राम प्रधान पति संजीव, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, शिवा, आकाश, ऋषिपाल, संजय, सत्यवीर, निगम और आदित्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने सीएचसी और घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

जेब से मिले पत्र ने उलझाया

पुलिस को मृतक की जेब से एक पत्र मिला है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि मृतक के बड़े भाई समेत कई लोग लगातार मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। समझौता न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। कोई रास्ता नजर न आने पर उसने खुद को गोली मार ली। शुरू में पुलिस इसी पहलू को मानकर छानबीन कर रही थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन बेटे की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

बिफरा नाबालिग बेटा, बोला पूरे परिवार से लूंगा बदला

 किसान राजेश की गोली लगने से मौत के बाद उसका नाबालिग बेटा फूटफूटकर रोने लगा। गुस्से में उसने पुलिसकर्मियों के सामने आरोपियों के परिवार के खिलाफ बदला लेने की बात कही। उसने कहा कि पिता की मौत का बदला लेने के लिए चाहे उसे अपनी पूरी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े। बेटे के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराया। घटना के बाद परिवार में मातम के साथ तनाव का माहौल बना हुआ है।

दो दिन पहले मृतक पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप

दरोगा सुमित ने बताया कि सात अगस्त को दूसरे पक्ष की ओर से मरने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र मिला था। इसमें उनकी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। इस मामले में व्यक्ति को बुलाया गया था। जिस पर उसने अपनी ओर से दर्ज एफआईआर की प्रति दी थी।

मृतक राजेश ने पहले गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपनी बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, वह एफआईआर में दर्ज बीएनएस की धाराओं से सहमत नहीं थे, तो विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने राजेश के खिलाफ भी छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। रविवार को गोली सीने में लगने की बात सामने आई है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनिल सिसोदिया, पुलिस अधीक्षक  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *