
Image Source : FREEPIK
होली के मौके पर खोया का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों को बनाने के लिए किया जाता है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल गुजिया बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन महंगा और मिलावटी होने की वजह से लोग बाजार से खोया खरीदने से बचते हैं। मार्केट में मिलने वाले मिलावटी खोया सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो घर पर ही खोया बना सकते हैं। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि 1 किलो खोया बनाने के लिए कितना लीटर दूध चाहिए होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 1 किलो खोया बनाने के लिए कितना लीटर दूध लगता है।
1 किलो खोया बनाने के लिए कितना दूध चाहिए?
शुद्ध खोया बनाने के लिए दूध की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि दूध में फैट कितना है।
दूध और खोया का अनुपात
भैंस का दूध (Full Cream): इसमें फैट ज्यादा होता है, इसलिए 4 से 4.5 लीटर दूध में 1 किलो खोया निकल जाता है।
गाय का दूध: यह भैंस के दूध की तुलना में पतला होता है। इससे 1 किलो खोया बनाने के लिए लगभग 5 से 5.5 लीटर दूध की जरूरत होती है।
डेयरी का पैकेट वाला दूध: अगर आप फुल क्रीम पैकेट वाले दूध का उपयोग कर रहे हैं, तो मान कर चलें कि 4.5 से 5 लीटर दूध लगेगा।



