Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 5 दिन बारिश से राहत नहीं, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट, जानें हिमाचलउत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 5 दिन बारिश से राहत नहीं, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट, जानें हिमाचलउत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Update: देशभर में मॉनसून की रफ्तार काफी बढ़ चुकी है. कई राज्यों में मॉनसूनी बारिश कहर बरपा रही है. यही नहीं लोग बरसात के साथसाथ बाढ़ से भी परेशान हैं. असमगुजरात बाढ़ में डूबे हुए हैं. केरल में कई दिनों से जारी बारिश ने आम जनजवीन को बुरी तरह से प्रभावित किया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. दिल्ली में भी यमुना उफान पर चल रही है और कई निचले इलाकों में बाढ़ का संकट है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 5 दिन बारिश से राहत नहीं, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट, जानें हिमाचलउत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिल्लीएनसीआर में बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश और गरजचमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 11 अगस्त यानी कल सुबह से रात तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है. राज्य में हल्की बरसात का ये सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रह सकता है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक जारी रहेगा बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. 10 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी, मध्य और पूर्वी यूपी के अनेक जिलों में बारिश, गरजचमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं. 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. झारखंड के कई जिलों में भी बारिश देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में भी होगी भारी बरसात

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ के अलगअलग हिस्सों में आज भारी बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पहाड़ी इलाकों में आज भी मौसम का रौद्र रूप दिखाई दे सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जम्मूकश्मीर और लद्दाख में आज से 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी है.

असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून सक्रियता देखने को मिलने वाली है. केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में भी आज व्यापक बारिश हो सकती है. तटीय क्षेत्रों और अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही वज्रपात भी हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *