Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

होली के बाद आंखों में बढ़ गई है जलन और लालिमा? जानें देखभाल का सही तरीका और बरतें कौन सी सावधानियां?

होली से आँखों को कैसे बचाएं
Image Source : FREEPIK

होली का त्योहार भले ही रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद कई लोगों को आंखों में जलन, लाली, पानी आना या किरकिरापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिंथेटिक रंग, धूल और लगातार पानी के संपर्क में रहने से आंखों की नाजुक सतह प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि असली परेशानी रंगों से कम और बाद में की गई गलतियों से ज्यादा बढ़ती है। चलिए जानते हैं होली खेलने के बाद आंखों को लेकर कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए और कैसे करें बचाव?

होली के बाद बरतनी होगी कौन सी सावधानी?

  • आंखों को रगड़ने से बचें: अक्सर लोग घबराहट में सबसे पहली गलती आंखों को जोर-जोर से रगड़ने हैं। ऐसा करने से रंग के महीन कण आंख की सतह में और अंदर तक जा सकते हैं, जिससे कॉर्निया पर खरोंच आने का खतरा बढ़ जाता है।

  • आई ड्रॉप्स डालना: हल्की जलन या सूखेपन के लिए प्रिज़र्वेटिव-फ्री लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स कुछ समय के लिए राहत दे सकते हैं, लेकिन हर स्थिति में दवा की जरूरत नहीं होती। एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

  • घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल: कुछ लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, जैसे गुलाब जल या घर पर बने घोल। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ये उपाय संक्रमण या एलर्जी को और बढ़ा सकते हैं। आंखें बेहद संवेदनशील अंग हैं, इसलिए बिना प्रमाणित उपायों का प्रयोग जोखिम भरा हो सकता है।

आंखों को कैसे करें साफ?

नेत्र विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे सुरक्षित और जरूरी पहला कदम आंखों को हल्के हाथों से साफ करना है। एक बार नहीं, बल्कि 2–3 बार हल्के पानी से फ्लश करने से बचे हुए कण बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह तरीका सरल है, लेकिन सबसे प्रभावी भी है।

क्या है बचाव के उपाय?

होली खेलते समय प्रोटेक्टिव आईवियर पहनना, सीधे चेहरे पर रंग फेंकने से बचना और सुरक्षित, नॉन-टॉक्सिक रंगों का चयन करना आंखों की सुरक्षा में मदद करता है। त्योहार के बाद सफाई भी हल्के हाथों से करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply