Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

YRKKH Twist: होली पार्टी में अभिरा का हंगामा, अरमान ने बचाई इज्जत, मेहर की साजिश पड़ी भारी

YRKKH Twist: होली पार्टी में अभिरा का हंगामा, अरमान ने बचाई इज्जत, मेहर की साजिश पड़ी भारी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में होली के मौके पर बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। मेहर की चाल, अभिरा का गुस्सा और अरमान की एंट्री अपकमिंग एपिसोड में इमोशन और टकराव का हाई वोल्टेज संगम नजर आएगा। होली पार्टी से पहले मेहर मित्तल एक बड़ी चाल चलती है। वह अभिरा के मोहल्ले का पानी बंद करवा देती है और यहां तक कि ब्लैक का सारा पानी भी अपनी पार्टी में मंगवा लेती है। इस बात की भनक अरमान को नहीं लगने दी जाती।

जब अभिरा को सच्चाई पता चलती है तो वह आगबबूला हो जाती है। वह पूरे मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर मेहर की होली पार्टी में पहुंच जाती है। आठ साल बाद पोद्दार परिवार के सामने अभिरा की एंट्री सबको चौंका देती है। आते ही वह मेहर से भिड़ जाती है और अरमान को भी खरी-खोटी सुना देती है। पार्टी में अभिरा जमकर हंगामा करती है। नाच-गाना, बहस और तकरार के बीच माहौल पूरी तरह बदल जाता है। मोहल्ले के लोग भी पार्टी में आए मेहमानों को परेशान करने लगते हैं, जिसे देखकर मेहर का खून खौल उठता है।

पुलिस की धमकी और पानी की बाल्टी

ड्रामा यहीं नहीं रुकता। मेहर अभिरा को पुलिस बुलाने की धमकी देती है, लेकिन अभिरा पीछे हटने वाली नहीं होती। गुस्से में वह मेहर पर पानी से भरी बाल्टी फेंक देती है। इस दौरान अरमान बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन अभिरा का गुस्सा शांत नहीं होता। इसी बीच मायरा, मुक्ति को लेकर पार्टी में पहुंचती है। माहौल और ज्यादा उलझ जाता है। हंगामे के दौरान अभिरा की ड्रेस फट जाती है और तभी अरमान उसे पीछे से हग कर उसकी इज्जत बचाता है। यह पल दोनों के बीच पुराने जज्बातों को फिर से जगा देता है।

अभिरा को संभालती हैं मनीषा चाची

मनीषा चाची अभिरा को संभालती हैं और उसे मूव ऑन करने की सलाह देती हैं, लेकिन अभिरा उन्हें करारा जवाब देती है। वहीं मोहल्ले के लोग अरमान से बात करके वापस लौट जाते हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस होली के रंग के रिश्ते में नई शुरुआत करेंगे या फिर मेहर की साजिशें कहानी को और उलझा देंगी? के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply