Rohit Sharma, MS Dhoni and Sakshi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर तक फैंस की सांसे थमी हुई थी। आखिरी ओवर में जब टीम इंडिया ने 7 रनों से मुकाबले को जीता तब सभी फैंस ने राहत की सांस ली।
इस बीच भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी का रियूनियन हुआ। इस दौरान रोहित शर्मा को धोनी की वाइफ साक्षी की ओर से एक कॉम्पलिमेंट भी मिला। रोहित और साक्षी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Rohit Sharma आईसीसी के एंबेस्डर
रोहित शर्मा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेस्डर हैं। ऐसे में आईसीसी के मेगा इवेंट्स में और टीम इंडिया के मुकाबले में रोहित की मैदान पर मौजूदगी देखने को मिलती है। सेमीफाइनल का मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में हुआ जिसके चलते क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां मुकाबला देखने पहुंची। इसी बीच स्टैंड्स में धोनी और उनकी वाइफ साक्षी भी नजर आईं।
Rohit Sharma की फिटनेस की फैन हुई साक्षी
जैसे ही रोहित ने बड़ी टीवी पर धोनी और उनकी वाइफ साक्षी को देखा वो बिना कोई समय गंवाए अपनी वाइफ रितिका सजदेह के साथ उनसे मिलने पहुंच गए। रोहित ने धोनी और साक्षी को गले भी लगाया। साक्षी रोहित से गले मिलते ही कहती दिखीं- रोहित यू लुक सो फिट (रोहित आप एकदम फिट दिखाई पड़ रहे हैं।) दरअसल, रोहित ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से खुद की फिटनेस पर काफी काम किया है और वजन भी घटाया है। यही वजह थी कि साक्षी रोहित को देखकर हैरान दिखीं।
IND vs ENG: भारत की फाइनल में एंट्री
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो उनके लिए आत्मघाती साबित हुआ। सूर्या की सेना ने निर्धारित 20 ओवरों में 253 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। संजू ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। वहीं शिवम दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के आगे वे 7 रन पीछे रह गए। भारत ने इस जीत के साथ शान से फाइनल में प्रवेश कर लिया है।



