
लखनऊ : योगी सरकार ने पौधरोपण महायज्ञ2026 के सकुशल क्रियान्वयन के लिए शासन के अधिकारियों को जनपदों का नोडल अफसर नामित किया है। नोडल अधिकारी विभिन्न जनपदों में पहुंचकर 12 जुलाई को होने वाले पौधरोपण महायज्ञ में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही वन विभाग के समन्वय से अभियान को सफल बनाएंगे। विभिन्न जनपदों के शासन के अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ गोरखपुर से करेंगे। यहां शासन की तरफ से खेल सचिव सुहास एलवाई को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जौनपुर में महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. मौजूद रहेंगी। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन बलिया में रहेंगे। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की सचिव डॉ. रोशन जैकब बस्ती में रहेंगी।
प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ल प्रयागराज व प्रमुख सचिव रविंद्र सहारनपुर में पौधरोपण महायज्ञ की कमान संभालेंगे। खाद्य व रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद बहराइच, प्रमुख सचिव स्टांप व रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता अयोध्या रहेंगे। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम आगरा, संयुक्ता समद्दार फिरोजाबाद, सौरभ बाबू बरेली, मनीष चौहान शाहजहांपुर, अनिल कुमार तृतीय मुरादाबाद, अजय चौहान मेरठ, कामिनी रतन चौहान गाजियाबाद में होने वाले महायज्ञ में शामिल रहेंगी।
प्रमुख सचिव एम देवराज को बनाया गया लखनऊ का नोडल अफसर
प्रमुख सचिव एम देवराज को राजधानी लखनऊ का नोडल अफसर बनाया गया है। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर रायबरेली, प्रमुख सचिव पंधारी यादव उन्नाव, प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद सीतापुर, प्रमुख सचिव डॉ. शनमुगा सुंदरम एमके कानपुर नगर, प्रमुख सचिव अपर्णा यू कन्नौज में रहेंगी। अनिल गर्ग नोएडा, रंजन कुमार बागपत में पहुंचकर महायज्ञ की सफलता का कार्य देखेंगे। इनके अलावा अन्य सभी जनपदों में भी शासन के अधिकारियों को तैनात किया गया है।