Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 20 लोगों की मौत; मलबे में कई दबे

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 20 लोगों की मौत; मलबे में कई दबे

बोगोटा । दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा क्षति पश्चिमी कोलंबिया में हुई है।

पश्चिमी कोलंबिया में सबसे ज्यादा नुकसान

भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

सैन जोस डेल पालमार में था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार में जमीन के करीब 107 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई। शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और बचाव दल स्थिति का जायजा लेने में जुटे हैं। क्षतिग्रस्त इमारतों और मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *