Sitapur News: सीतापुरहरदोई बॉर्डर पर कपड़े में लिपटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sitapur News: सीतापुरहरदोई बॉर्डर पर कपड़े में लिपटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर: सीतापुरहरदोई सीमा पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हथिया पुल के पास नीचे एक शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला। शव सीतापुर जिले की सीमा के अंतिम छोर पर नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर के साथ पड़ोसी जिले हरदोई की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

पुल के नीचे शव देखकर ग्रामीणों में मची अफरातफरी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के हथिया गांव से कुछ लोग पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी की नजर पुल के नीचे गई। वहां कपड़े में लिपटा शव दिखाई देने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

कुछ ही देर में मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दोनों जिलों की पुलिस कर रही छानबीन

शव मिलने की सूचना पर सीतापुर और हरदोई, दोनों जनपदों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

नैमिषारण्य के थाना प्रभारी निरीक्षक नवनीत मिश्रा के अनुसार, पुल के नीचे से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पहचान के प्रयास जारी

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस शव को बाहर निकालने के साथ उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। घटना को लेकर इलाके में तरहतरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *