
अमृत विचार : बदायूं पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबुजर के खिलाफ एक युवती की हत्या के प्रयास के आरोप एफआईआर दर्ज की है। मुंबई की रहने वाली युवती ने खुद को अबुजर की लिवइन रिलेशनशिप पार्टनर बताया है। उसका दावा है कि अबुजर मुंबई में उसके साथ लिवइनरिलेशनशिप में रहे। अब बदायूं बुलाकर मेरी हत्या करने की कोशिश की है।
युवती का परिवार मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है, जो फिलहाल अभी मुंबई में शिफ्ट है। युवती ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में कहा कि अबुजर से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। अबुजर मुंबई आकर मिला। उसने शादी करने का वादा किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद वह दोनों करीब दो महीने तक पतिपत्नी की तरह रहे। इसके बाद अबुजर उससे दूरी बनाने लगा।
आरोप है कि 4 अगस्त को अबुजर ने युवती को ककराला बुलाया था। मुंबई से आकर युवती यहां बदायूं में अपनी एक रिश्तेदारी में ठहरी थी। उसका आरोप है कि अबुजर ने ककराला में मुझे जान से मारने की कोशिश की। उसने दुपट्टे से मेरा गला कस दिया और मुंह में जबरन विषाक्त पदार्थ डाल दिया। शोर मचाने पर वह छोड़कर भाग गया। मैंने रिश्तेदारों को सूचना दी तो उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता के मुताबिक जिला अस्पताल में उसका उपचार किया गया। उसने अबुजर पर हत्या के प्रयास के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अबुजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दातागंज के सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।