Rampur News : 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटनटेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, महिला बैडमिंटन में रामपुर और पुरुष वर्ग में मुरादाबाद चैंपियन

Rampur News : 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटनटेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, महिला बैडमिंटन में रामपुर और पुरुष वर्ग में मुरादाबाद चैंपियन
Rampur News : 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटनटेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, महिला बैडमिंटन में रामपुर और पुरुष वर्ग में मुरादाबाद चैंपियन

रामपुर, अमृत विचार : बमनपुरी स्थित शहीदएआजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस महिलापुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप पर रामपुर पुलिस की टीम ने कब्जा किया तो वहीं पुरुष बैडमिंटन में मुरादाबाद पुलिस ने कब्जा किया। इसके अलावा अन्य जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बाजी मारी।

फाइनल मैचों के बाद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रथम व द्वितीय आने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने खेलों से जुड़ने और सभी को फिट रहने का संदेश दिया। पुरुष टेबिल टेनिस में जनपद मुरादाबाद एवं महिला टेबल टेनिस में जनपद मुरादाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

बैडमिंटन पुरुष वर्ग में आरक्षी जुनैद अंसारी मुरादाबाद व बैडमिंटन महिला वर्ग में महिला हेड कांस्टेबल अमरीन बानो विजेता रहीं। मुरादाबाद ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। टेबिल टेनिस पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी अरविंद व टेबिल टेनिस महिला वर्ग में महिला हेड कांस्टेबल रमा यादव ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। बैडमिंटन मिक्स डबल्स में गगन व अंकुश की जोड़ी ने अभिषेक चौधरी व जुनैद अंसारी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

समापन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह,  क्षेत्राधिकारी लाइंस व टांडा पीतमपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी बिलासपुर हर्षिता सिंह, क्षेत्राधिकारी स्वार सोनम सिंह , क्षेत्राधिकारी मिलक राजवीर सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय विनय कुमार,  क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकी नंदन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन महेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक रेडिको खेतान अमर सिंह, रेडिको खेतान विजय प्रताप सिंह, देवभूमि इन्टरप्राइजेज के मुकुल अग्रवाल, आईटी सोल्यूशन से नदीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *