Pilibhit News : स्कूल में भरभराकर गिरी दीवार और टिनशेड, दो शिक्षक और पांच बच्चे घायल

Pilibhit News : स्कूल में भरभराकर गिरी दीवार और टिनशेड, दो शिक्षक और पांच बच्चे घायल

बीसलपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के ग्राम अमृता खास स्थित श्रीबालकराम सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार सुबह शिक्षण कार्य के दौरान अचानक विद्यालय की दीवार और टिनशेड भरभराकर गिर गया। हादसे की चपेट में आकर दो शिक्षक और पांच बच्चे घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से विद्यालय में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताते है कि मंगलवार सुबह विद्यालय में रोज की तरह शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक विद्यालय की एक दीवार भरभराकर गिर गई। शिक्षक और बच्चे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुछ मिनट के अंतराल में टिनशेड भी ढह गया। मलबे की चपेट में आने से शिक्षक साक्षी और चंचल घायल हो गईं। इसके अलावा छात्रा उपासना , दिव्यांशी तथा छात्र ऋतिक , अभय प्रताप और सार्थक भी घायल हुए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हादसा होते ही विद्यालय में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहतबचाव में मदद की और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर खलबली मची रही।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *