सुकृति कक्कड़ ने रचाई सगाई, घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

सुकृति कक्कड़ ने रचाई सगाई, घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। ‘कर गई चुल्ल’ जैसे हिट गाने से लोकप्रिय हुईं सुकृति कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। सुकृति ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस खास पल की झलक फैंस को दिखाई।

सगाई के दौरान सुकृति के बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाई। इस रोमांटिक प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

सुकृति कक्कड़ अपनी बहन प्रकृति कक्कड़ के साथ बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं। ‘कर गई चुल्ल’ समेत कई लोकप्रिय गानों में अपनी आवाज देने वाली सुकृति की सगाई की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *