
सावन के महीने में हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। तीज को पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। खासकर इस व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवों के देव महादेव की साधना करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाता है और कुंवारी कन्याओं के विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल हरियाली तीज का त्योहार 15 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। हरियाली तीज के अवसर पर कई महासंयोग बन रहा है, यह योग बेहद ही शुभ माना जा रहा है। इस महासंयोग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। आइए आपको आपको बताते हैं हरियाली तीज के दिन कौनसा योग बना रहा है।
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से 05:35 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:08 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:51 से 03:42 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:29 तक
अमृत काल: रात 08:18 से 09:53 तक
हरियाली तीज 2026 चौघड़िया मुहूर्त
शुभ : सुबह 07:55 से 09:31 तक
लाभ : दोपहर 02:19 से 03:55 तक
अमृत : दोपहर 03:55 से 05:30 तक
चर : दोपहर 12:43 से 02:19 तक
हरियाली तीज शुभ योग
ज्योतिष के अनुसार, इस बार तीज पर दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है, इसकी शुभता कई गुना बढ़ जाती है। श्रद्धालु तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए कई दुर्लभ ग्रहनक्षत्रों के संयोग बन रहे हैं।
तीज पर बनने वाले मुख्य शुभ योग
इस बार हरियाली तीज पर रवि योग, सिद्धि योग, शुभ योग और अमृत सिद्धि योग की युति बन रही है
रवि योग
इस योग से समस्त अनिष्टों और ग्रहों के दोषों को नष्ट करने की क्षमता होती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। माना जाता है कि इस योग में की गई पूजाअर्चना से साधक को यश और पति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
सिद्धि व शुभ योग
साधक इस दिन व्रत, जप और दान करता है, तो उसके फल कभी निष्फल नहीं होते हैं। यह योग दांपत्य जीवन में पुराने मतभेदों को मिटाकर आपसी सामंजस्य बढ़ाता है।
गजकेसरी योग
वहीं, चंद्र और गुरु की स्थिति से गजकेसरी योग का प्रभाव भी निर्मित होता है, जो घर में सुखसमृद्धि और धनधान्य की वृद्धि करता है।
विशेष पूजन विधि और मंत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योगों के दौरान कोई भी सुहागिन महिला शिवपार्वती का पंचामृत से अभिषेक करती है और “ॐ नम शिवाय” अथवा “ॐ उमामहेश्वराभ्यां नम” मंत्र का जाप करती है, तो उसके पति के जीवन से संकट टल जाता है और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कैसे दूर करें वैवाहिक जीवन का क्लेश
यदि आप वैवाहिक जीवन में किसी क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो हरियाली तीज के दिन कपूर और लौंग को जलाकर पूरे घर में घुमाए। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और पतिपत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।