World Elephant Day: हाथियों का स्वर्ग है भारत की ये जगह, ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट, ऐसे पहुंचें

World Elephant Day: हाथियों का स्वर्ग है भारत की ये जगह, ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट, ऐसे पहुंचें

हर साल 12 अगस्त के दिन को वर्ल्ड एलीफैंट डे के रूप में मनाया जाता है. हाथियों की सेफ्टी और उनकी संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन की शुरुआत की गई. इस मौके पर जानें भारत में कहां सबसे ज्यादा हाथी मिलते हैं. यहां कैसे पहुंचें जानें….

नागरहोल टाइगर रिजर्व, कर्नाटक दक्षिण भारत में कई खूबसूरत नेशनल पार्क हैं और इनमें से एक नागरहोल भी है. ये मैसूरु और कोडागु के बीच फैला है. बताया जाता है कि यहां एशियाई हाथियों की संख्या काफी ज्यादा है. कर्नाटक टूरिज्म इसे  दुनिया के बड़े एशियाई हाथी झुंडों वाले क्षेत्रों में बताता है.

काबिनी क्षेत्र भी है फेमस इस रिजर्व पार्क का दीदार करने जाए तो काबिनी क्षेत्र में भी घूमें. खास बात है कि काबिनी में जीप और बोट सफारी दोनों को एंजॉय किया जा सकता है. नागरहोल में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से सुबह और शाम की सफारी चलती है.

नागरहोल कैसे पहुंचें मैसरु की नागरहोल से दूरी महज 80 से 90 किलोमीटर है. ट्रेन या फ्लाइट से मैसूरु पहुंचने के बाद यहां से टैक्सी करके आप नागरहोल पहुंच सकते हैं. बेंगलुरु से यहां की दूरी करीब 240 किलोमीटर है.

कब यहां जाना है बेस्ट नागरहोल जाने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से मई के बीच का है. मानसून के बाद यहां मौसम बहुत सुहावना हो जाता है और ये सर्दियों तक ये नेचुरल ब्यूटी बनी रहती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस नेशनल पार्क के आसपास रुकने की कई फैसिलिटी मौजूद हैं. आप यहां जंगल लॉन्ज, रिसोर्ट, होटल या होमस्टे ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *