Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘मामला लीगल है 2’ की रिलीज डेट घोषित, इस दिन नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी कोर्ट की नई बहस

‘मामला लीगल है 2’ की रिलीज डेट घोषित, इस दिन नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी कोर्ट की नई बहस

Maamla Legal Hai Season 2 Release Date: वेब सीरीज की दुनिया में हल्के-फुल्के अंदाज और दिलचस्प कोर्टरूम ड्रामा के लिए पहचानी जाने वाली मामला लीगल है एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स के मुताबिक यह शो 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शनिवार को मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सीरीज का नया पोस्टर जारी करते हुए दूसरे सीजन की घोषणा की।

‘मामला लीगल है 2’ के पोस्टर में रवि किशन समेत सभी कलाकार काले कोट में नजर आ रहे हैं, जो कोर्टरूम ड्रामा की झलक देता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि ऑर्डर-ऑर्डर! मामला फिर से लीगल होने वाला है। इस ऐलान के साथ ही फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की और नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही।

पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

इस वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। दर्शकों ने इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी, मजेदार कोर्ट केस और अनोखे किरदारों को खूब पसंद किया था। सीरीज की कहानी पटपड़गंज जिला न्यायालय के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अलग-अलग तरह के केस और अजीबोगरीब वकीलों की दुनिया को मनोरंजक तरीके से दिखाया गया है। यही वजह है कि पहले सीजन की सफलता के बाद से ही फैंस इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

दमदार स्टारकास्ट फिर आएगी नजर

सीजन 2 में भी कई लोकप्रिय कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। शो में के अलावा निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके साथ ही कुशा कपिला और भी इस सीरीज में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे और समीर सक्सेना ने किया है, जबकि इसकी कहानी सैयद शादान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने लिखी है।

कानून की दुनिया को हल्के अंदाज में दिखाएगा शो

आठ एपिसोड वाली यह सीरीज अदालत की गंभीर दुनिया को हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। इसमें आदर्शवादी नए वकीलों से लेकर सनकी और अनुभवी वकीलों तक के किरदार दिखाई देते हैं। कुल मिलाकर ‘मामला लीगल है 2’ एक बार फिर कानून की दुनिया को हास्य, ड्रामा और दिलचस्प कहानियों के साथ दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply