सीमेंट, ईंट और AI! 62 लाख करोड़ के रियल एस्टेट का नया ‘मेगा फॉर्मूला’

सीमेंट, ईंट और AI! 62 लाख करोड़ के रियल एस्टेट का नया ‘मेगा फॉर्मूला’

सीमेंट, सरिया और ईंटगारे से पहचान बनाने वाला भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर अब एक अभूतपूर्व डिजिटल क्रांति के मुहाने पर खड़ा है. 650 बिलियन डॉलर का यह विशाल बाजार अब केवल जमीन की उपलब्धता या बड़े बजट के भरोसे नहीं चल रहा, बल्कि इसने अपनी सफलता का एक नया और अचूक फॉर्मूला खोज लिया हैHow AI Is Transforming Indias USD 650 Billion Real Estate and Construction Market’सीमेंट, ईंट और AI ’. दशकों से प्रोजेक्ट्स में होने वाली देरी, बजटीय घाटे और निर्माण सामग्री की बर्बादी से जूझने वाले इस उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ‘गेमचेंजर’ की भूमिका निभाई है. अब AI का इस्तेमाल महज कस्टमर सपोर्ट चैटबॉट्स या 3D वर्चुअल प्रॉपर्टी टूर तक सीमित नहीं रहा. यह डेवलपर्स के बोर्डरूम से लेकर सीधे कंस्ट्रक्शन साइट्स तक पहुंच चुका है. आइए इस पर विस्तार से बात करते हैं.

AI से क्यों बदल रहा है रियल एस्टेट का चेहरा?

अब तक रियल एस्टेट में AI का इस्तेमाल मुख्य रूप से मार्केटिंग और ग्राहकों से बातचीत तक सीमित था. लेकिन अब भारत के डेवलपर्स अपनी वर्कफ्लो और प्रोजेक्ट एग्जिक्यूशन को गति देने के लिए AI का सहारा ले रहे हैं. प्रोजेक्ट कहां बनाना है, कितना खर्च आएगा और क्या साइट पर कोई समस्या आ सकती हैइन सबका आकलन AI समय से पहले ही कर लेता है. वहीं दूसरी ओर रियल एस्टेट में हजारों ड्राइंग्स, कॉन्ट्रैक्ट्स, अप्रूवल और व्हाट्सएप मैसेज होते हैं. AI इन बिखरे हुए डेटा को मिनटों में प्रोसेस करके सटीक रिपोर्ट तैयार करता है.

सेक्टर में कितना बड़ा बदलाव?

  1. $650 बिलियन से $5.8 ट्रिलियन की उड़ान: भारत का रियल एस्टेट बाजार फिलहाल 650 बिलियन डॉलर यानी करीब 62 लाख करोड़ रुपए का है, जो IBEF के मुताबिक 2047 तक 5.8 ट्रिलियन डॉलर बनने का अनुमान है.
  2. $1417 बिलियन का अतिरिक्त लाभ: EYParthenon और CREDAI की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, जनरेटिव AI अगले 7 सालों में भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर के ग्रॉस वैल्यू एडेड में 14 से 17 अरब डॉलर जोड़ सकता है.
  3. 91% कंपनियों की पसंद: JLL ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्वे 2025 के मुताबिक, 2023 में जहां सिर्फ 5% से कम कंपनियां AI सॉल्यूशन का टेस्ट कर रही थीं, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 91% हो गया है.
  4. स्मार्ट निर्णय व प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स: जमीन खरीदने से लेकर प्रोजेक्ट का लेआउट तैयार करने और मौसम या सप्लाई चेन के आधार पर देरी का पहले से अनुमान लगाने का काम अब सेकंडों में AI एल्गोरिदम द्वारा किया जा रहा है.
  5. समय और लागत में भारी कटौती: AI आधारित मटीरियल मैनेजमेंट से निर्माण के दौरान सामग्री की बर्बादी 20% से 30% तक घटी है, वहीं प्रोजेक्ट्स के लॉन्च और कंस्ट्रक्शन की गति में 30% से 50% तक का सुधार देखा जा रहा है.

AI अपनाने से डेवलपर्स को क्या फायदे मिल रहे हैं?

EYParthenon और CREDAI रिपोर्ट के मुताबिक, AI लागू करने वाले डेवलपर्स को निम्नलिखित सीधी बढ़त मिल रही है:

पैरामीटर AI के इस्तेमाल से फायदा
बिक्री की रफ्तार 30% से 50% की बढ़ोतरी
प्रोजेक्ट लॉन्च टाइम 30% तेजी से लॉन्च
वर्कफोर्स प्रोडक्टीविटी 20% से 50% का सुधार
जमीन का मूल्यांकन 50% तक समय की बचत
कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट 20% से 50% की कमी

होमबॉयर्स के लिए लग्जरी का नया मतलब

टेक्नोलॉजी केवल कंस्ट्रक्शन साइट तक सीमित नहीं है, बल्कि खरीदारों के लिए भी घरों का अनुभव बदल रहा है. स्मार्ट बायोमेट्रिक एक्सेस और फेस रिकग्निशन से चलने वाली लिफ्ट की सुविधा मिल रही है. साथ ही लिफ्ट या एसी खराब होने से पहले ही सिस्टम मेंटेनेंस का अलर्ट जारी कर देता है. इसके अलावा इंटेलिजेंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और पर्सनल लाइट व वेंटिलेशन ऑटोमेशन भी मौजूद है. पॉवरप्ले की को फाउंडर एवं सीईओ ईश दीक्षित ईटी की रिपोर्ट कहते हैं कि लगभग 18 महीने पहले डेवलपर्स हमसे पूछते थे कि ‘AI क्या कर सकता है?’ आज उनका सवाल होता है कि ‘हम इसे अपने अगले प्रोजेक्ट में कितनी जल्दी लागू कर सकते हैं?

वहीं दूसरी ओर EYParthenon इंडिया के रियल एस्टेट पार्टनर चैतन्य सेठ ने ईटी की रिपोर्ट में कहा कि GenAI वैल्यू क्रिएशन और प्रतिस्पर्धा के लिए बहुत तेजी से जरूरी बनता जा रहा है. यह सिर्फ डिजिटल होने की बात नहीं है, बल्कि ऑपरेटिंग मॉडल को पूरी तरह से बदलने जैसा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में अब केवल बड़े बजट या जमीन के बड़े टुकड़ों से बाजी नहीं जीती जाएगी. जो डेवलपर्स तकनीक और AI का सही और सटीक इस्तेमाल करेंगे, वे न केवल तेजी से प्रोजेक्ट पूरे करेंगे, बल्कि ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा, पारदर्शिता और आधुनिक घर भी मुहैया कराएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *