Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम को अगले साल ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलना है, जिसके लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जोरदार तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी इस वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल होने खिलाड़ियों का चयन नही किया गया है, लेकिन BCCI की नजर सभी खिलाड़ियों पर टिकी हुई है।

बीते समय में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर यह चर्चा हो रही थी कि वह इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं, लेकिन अगले ही दिन इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि वह टीम लिए अभी भी विस्फोटक प्रदर्शन दिखाने का दम रखते हैं।
वहीं हाल ही में अब भारतीय टीम के घातक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने भी 7 मैचों में 15 विकेट अपने नाम करके इस वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर दी है। इस कमाल के प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं को अब चहल के बारे में भी विचार करना होगी कि क्या उन्हें इस वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जाना चाहिए यह फिर नहीं। तो आइए आपको भी इसके बारे में हम जानकारी देते हैं।
घरेलू क्रिकेट में दिखा Yuzvendra Chahal का जलवा
दरअसल हाल ही में चहल ने अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाया है वह इंग्लैंड के घरेलू टूर्मामेंट वन डे कप में रहा है। बता दें कि 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में गेंदबाज चहल ने अपनी लय बरकरार रखते हुए घातक प्रदर्शन दिखाया है और अपने नाम 7 मैचों में 21.00 के औसत से कुल 15 विकेट किए हैं।
चहल के इस घातक प्रदर्शन के बाद उन्होंने वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी अपनी दावेदारी पक्की कर ली है, क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ता बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को ही टीम में मौका देना चाहेगी।
समरसेट के खिलाफ किया प्रदर्शन
भारतीय टीम के घातक गेंदबाज चहल ने समरसेट के खिलाफ गेंदाबाजी करते हुए गदर मचा दी। इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन कि बात करें तो खिलाड़ी ने 10 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर समरसेट के 3 खिलाड़ियों को आउट करके पवेलियन वापस भेज दिया।
चहल के इस प्रदर्शन ने समरसेट को 185 रन पर ही ढेर कर दिया। और 7 विकेट से काफी आसानी से इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली है।
भारतीय टीम में हो सकती है वापसी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम का यह दिग्गज खिलाड़ी विदेश में ऐसे ही तहलका मचाता रहा तो ऐसे में फैंस भारतीय टीम में खिलाड़ी की वापसी के लिए आवाज उठा सकते हैं। इसकी के साथ ही आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए चहल को भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है।
चहल के ODI प्रदर्शन की बात करें तो खिलाड़ी ने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए कुल 72 ODI मैच खेले हैं इस दौरान खिलाड़ी ने कुल 121 विकेट अपने नाम किए हैं।