Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

ट्रेन के 3AC कोच में लगा प्रोजेक्टर, परिवार ने देखी ‘लापता लेडीज’; वीडियो हुआ वायरल

ट्रेन के 3AC कोच में लगा प्रोजेक्टर, परिवार ने देखी ‘लापता लेडीज’; वीडियो हुआ वायरल

Lapata Ladies Train Screening : ट्रेन में सफर के दौरान लोग आमतौर पर मोबाइल या लैपटॉप पर फिल्में देखते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार ने ट्रेन के अंदर ही छोटा सा ‘मूवी थिएटर’ बना लिया।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक परिवार 3AC कोच में प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग कर रहा है। वीडियो में परिवार आराम से बैठकर फिल्म के एक सीन का आनंद लेता दिखाई देता है। इस अनोखे अंदाज ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

 

View this post on Instagram

 

ट्रेन के 3AC कोच में प्रोजेक्टर पर लगाई मूवी

वीडियो में दिखता है कि प्रोजेक्टर को 3AC कोच में गेट के पास वाली सीट के पास लगाया गया है और सामने की सफेद दीवार को स्क्रीन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म के डायलॉग सुनने के लिए एक छोटा स्पीकर भी रखा गया है, ताकि आवाज साफ सुनाई दे सके।

खास बात यह है कि यह सेटअप ऐसे स्थान पर लगाया गया है जहां से अन्य यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होती। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पूरे केबिन का माहौल भी दिखाता है, जहां यात्री आराम से फिल्म का मजा लेते नजर आते हैं।

3AC कोच को ही मूवी थिएटर बना दिया

हालांकि ट्रेन में प्रोजेक्टर लगाने को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है, लेकिन भारतीय रेलवे के मुताबिक ऐसा कोई भी काम नहीं होना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी हो। अगर आवाज बहुत तेज हो, तेज रोशनी हो या रास्ता बाधित हो तो कर सकता है। बड़े प्रोजेक्टर या भारी उपकरण लगाने के लिए अनुमति लेना जरूरी होता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिकी रविंद्र राजावत नाम के यूजर ने शेयर किया है, जो आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर बताए जाते हैं। को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने कहा कि 3AC कोच को ही मूवी थिएटर बना दिया गया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply