
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर विकासखंड के किसानों ने मंगलवार को सहकारी समिति कुंवरपुर बंजरिया के सचिव पर उर्वरक वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने अपर जिला सहकारी अधिकारी के साथ समिति पहुंचकर जांच की। किसानों के बयान दर्ज किए गए और सचिव से स्पष्टीकरण मांगा।
जांच के दौरान किसानों ने सचिव पर अभद्र व्यवहार करने और मनमाने तरीके से खाद वितरण करने के आरोप लगाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने समिति के उर्वरक बिक्री रजिस्टर, पीओएस मशीन और गोदाम में उपलब्ध उर्वरक के बैग की जांच कराई। हालांकि गोदाम में उर्वरक के बैग नियमानुसार भंडारित नहीं होने के कारण उनकी गिनती नहीं हो सकी। इस पर समिति सचिव को चेतावनी दी। अधिकारियों ने मौके पर किसानों से खाद वितरण को लेकर जानकारी लेकर संबंधित अभिलेखों को देखा। कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और सचिव से मांगे गए स्पष्टीकरण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संयुक्त जांच आख्या बुधवार को जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़ें