SBI Recruitment : एसबीआई में इस पर निकली बम्पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और फीस

SBI Recruitment : एसबीआई में इस पर निकली बम्पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और फीस

लखनऊ, अमृत विचार। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

9,124 पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई के केंद्रीय भर्ती एवं पदोन्नति विभाग, कॉर्पोरेट सेंटर मुंबई की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार जूनियर एसोसिएट्स के कुल 9,124 पदों में 7,680 नियमित रिक्तियां और 1,444 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। भर्ती राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ग्रेजुएशन जरूरी, अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए डिग्री पास करने की तारीख 31 दिसंबर 2026 या उससे पहले होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी प्रोविजनल आधार पर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने पर उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक ग्रेजुएशन परीक्षा पास करने का प्रमाण देना होगा।

उम्र सीमा 20 से 28 वर्ष

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा , मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और/या साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार विभिन्न भत्ते और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 750 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएस/डीएक्सएस: शुल्क में छूट

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *