Sultanpur News : तिरंगा यात्रा के रूट पर भाजपा में घमासान, जिला महामंत्री को घेरा; समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

Sultanpur News : तिरंगा यात्रा के रूट पर भाजपा में घमासान, जिला महामंत्री को घेरा; समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

लंभुआ/सुलतानपुर, अमृत विचार लंभुआ में तिरंगा यात्रा के रूट में अचानक बदलाव को लेकर भाजपा के भीतर विवाद गहरा गया। निर्धारित मार्ग बदलकर यात्रा के सर्वाेदय इंटर कॉलेज में ही समाप्त होने से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ के समर्थकों ने कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी को चौकिया मोड़ पर घेर लिया। इस दौरान समर्थकों ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत की है।दरअसल, सर्वाेदय इंटर कॉलेज से शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क, चौकिया मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी। करीब एक सप्ताह पहले लंभुआ ब्लॉक मुख्यालय पर हुई संगठन की बैठक में यात्रा की जिम्मेदारियां और रूट तय किए गए थे। यात्रा में कॉलेज के छात्रछात्राओं, स्काउटगाइड, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को शामिल होना था।

प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्धारित रूट के अनुसार प्रोटोकॉल दिया गया था।बुधवार को संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई, लेकिन आरोप है कि शुरुआत के बाद रूट बदल दिया गया। यात्रा दियरा रोड और पटखौली रोड होते हुए वापस सर्वाोदय इंटर कॉलेज पहुंची और वहीं समाप्त हो गई। इससे शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क तक पहुंचने की योजना धरी रह गई।

‘चार से पांच हजार लोगों के लिए कराया गया था जलपान’

नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह का आरोप है कि यात्रा के लिए चार से पांच हजार लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रूट बदलने से बड़ी मात्रा में भोजन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि लंभुआ में शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापित है और राष्ट्रीय कार्यक्रम का समापन वहां न होना स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए अपमानजनक है।

पुरानी रंजिश का भी लगाया आरोप

अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी व्यक्तिगत विरोध और पुरानी रंजिश के चलते संगठन के कार्यक्रमों में मनमाने निर्णय ले रहे हैं।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चौकिया मोड़ पर जिला महामंत्री को घेरकर हुई नारेबाजी से मामला और गरमा गया। अब शिकायत संगठन के जिलाध्यक्ष तक पहुंचने के बाद सभी की नजर आगे की कार्रवाई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *