
♈ मेष
आज परिवार में सुखशांति रहेगी। अनावश्यक कार्यों में धन बर्बाद हो सकते है। काम के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
♉ वृषभ
आज आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को लाभ मिलेगा।
♊ मिथुन
आज नौकरी में आपका प्रदर्शन औसत रहेगा। अपनी गलतियों से सीखने की आदत विकसित करें। धन के लेनदेन में सावधानी रखें।
♋ कर्क
आज आपके पास समय की काफी उपलब्धता रहेगी। किसी पर अंधविश्वास न करें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सहकर्मी आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
♌ सिंह
आज आप कुछ रचनात्मक करने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपका काफी सहयोग करेगा। राजनीतिक मुद्दों में आप रुचि लेंगे।
♍ कन्या
आज कारोबार में काम का दबाव बढ़ सकता है। छोटीछोटी बातों को लेकर क्रोध न करें। भ्रामक विज्ञापनों के जाल में फंसने से बचें।
♎ तुला
आज आपकी सलाह से लोग प्रभावित रहेंगे। विवादास्पद मामलों में छुटकारा मिलेगा। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
♏ वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र की बाधा दूर हो सकती है। अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। प्रत्येक मुद्दे पर लाभहानि देखने से बचें।
♐ धनु
आज दूसरों की आर्थिक सहायता करने से बचें। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। कुछ लोग आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं।
♑ मकर
आज जॉब में सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। महिलाएं घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगी।
♒ कुंभ
आज आपको साझेदारी वाले व्यापार में धन लाभ हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।
♓ मीन
आज आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस होगी। कारोबार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।