Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

Hardik Pandya की एक चूक और शिवम दुबे का अर्द्धशतक रह गया अधूरा, फिर कुछ इस अंदाज में माफी मांगकर जीता दिल

 

Hardik Pandya and Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेडे के मैदान पर रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन संजू सैमसन और शिवम दुबे का फॉर्म देखकर भारतीय फैंस का दिन ही बन गया। हार्दिक पांड्या की एक भूल की वजह से दुबे अपने अर्द्धशतक से चूक गए लेकिन इसके बाद स्टार ऑलराउंडर ने जिस अंदाज में उनसे माफी मांगी उसने सभी का दिल जीत लिया।

Hardik Pandya की गलती से आउट हुए दुबे

शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। दुबे 25 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे थे तभी हार्दिक पांड्या ने उन्हें रन आउट करवा दिया। शिवम अपने अर्द्धशतक के बेहद करीब थे ऐसे में जब पांड्या के कॉल पर दुबे वापस लौटे तब तक देर हो चुकी थी और उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

Hardik Pandya ने कैसे मांगी माफी?

आउट होने के बाद शिवम दुबे बेहद निराश नजर आए और दूसरे छोर पर खड़े अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी उनसे माफी मांगते दिखे लेकिन पांड्या के दिल से दुबे का विकेट शायद निकला नहीं था। इसीलिए जब पांड्या (Hardik Pandya) 27 रन बनाकर आउट हुए और ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे उन्होंने सीढ़ियों पर शिवम दुबे को गले लगाकर उनसे माफी मांगी। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

IND vs ENG: टीम इंडिया ने बनाए 253 रन

बात करें मुकाबले की तो टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 254 रनों का टारगेट दिया। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इशान किशन 39, शिवम दुबे 43, हार्दिक पांड्या 27, सूर्यकुमार यादव 11, तिलक वर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply