
Image Source : YOUTUBE – @KABITA’S KITCHEN
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच शुरू हो गया है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। मैच देखते समय अक्सर कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही जल्दी बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल के क्रिस्पी पकोड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये बनाने में आसान होते हैं और कुछ ही मिनटों में तैयार होकर चाय या मैच के साथ खाने का मज़ा दोगुना कर देते हैं।
मूंग दाल के पकोड़े के लिए सामग्री:
मूंग दाल -1 कप, प्याज -1/2 कप, हरी मिर्च -2, लहसुन की कलियां -10, हल्दी पाउडर -1/2 tsp, लाल मिर्च पाउडर -1/2 tsp, जीरा पाउडर -1/2 tsp, धनिया पाउडर 1/2 tsp, गरम मसाला पाउडर -1/2 tsp, नमक स्वादानुसार, फ्राई करने के लिए कुकिंग ऑयल
मूंग दाल के पकोड़े कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: मूंग दाल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग को 6 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। भिगोने से पहले उसे अच्छी तरह से पानी में धोएं। दो पानी में धोने के बड़ा तीसरे पानी में भिगोकर रखें।
-
दूसरा स्टेप: तय समय के बाद मूंग दाल को पानी में से निकालें। अब एक मिलकर जार में उसे डालें। उसके साथ आप आधा कप प्याज, दो हरी मिर्च और दस लहसुन की कलियां भी डालें। और फायर दाल को पीस लें।
-
तीसरा स्टेप: दाल को पीसने के बाद, उसे एक बड़े बतर्न में निकालें। अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउड, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
चौथा स्टेप: अब गैस ऑन कर उसपर कड़ाही रखें, जब कड़ाही का तेल गर्म हो जाए तब उसमें मांग दाल के बॉल्स बनाकर डालें और अच्छी तरह से डीप फ्राई करें। टालते हुए इस बात एक ध्यान रखें कि गैस की आंच स्लो हो। नहीं थो पकोड़े अच्छी तरह नहीं पकेंगे।
-
पांचवा स्टेप: धीमी आंच पर जब पकोड़े पक जाएँ तब उसे बाहर निकालें और फिर हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करने के लिए दें।



