Bareilly News : बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Bareilly News : बरेली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अमृत विचार : बरेली में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। चार दिन पहले एक किशोरी अपने भाई के साथ खेत पर गई थी। पड़री गांव निवासी विमलेश और उसके साथी उसे छोटे भाई के सामने गन्ने के खेत में उठा ले गए थे। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी देकर फरार हो गए।

 

बरेली में दुष्कर्म की घटना के बाद नवाबबगंज क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अनुराग आर्य। फाइल फोटो।

 

एसएसपी ने किया था गांव का दौरा

इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसएसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का दौरा किया था। उसी दिन से आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही थीं।

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो वह विमलेश के पैर में लगी। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *