Badaun News : बदायूं में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत 

Badaun News : बदायूं में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक महिला और तीन पशुओं की मौत 

अमृत विचार : बदायूं में एक दोमंजिला मकान का अगला हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा सामने आया है। इसमें एक महिला और तीन पशुओं की दबकर मौत हो गई। राहतबचाव टीमों ने तीनों के शव बरामद किए हैं। घटना से गांव में हाहाकर मच गया। चीखपुकार के बीच ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए।

घटनाक्रम उझानी क्षेत्र के मीहलाल नगला गांव का है। गांव में प्रताप सिंह का एक दो मंजिला मकान है। काफी जर्जर था। बारिश से इसकी हालत और खराब हो गई थी। मकान में कोई रहता नहीं था। पशु बांधे जाते थे।

भोर में सामने आई घटना 

बताते हैं कि बृहस्पतिवार की भोर में करीब 5 बजे के आसपास मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। प्रताप सिंह की पत्नी अगरवती दौड़कर पशुओं को खोलने गईं। वह भी मकान से गिर रहे मलबे की चपेट में आ गईं। चीखपुकार के बाद मुहल्ले और गांव वाले जाग गए। ग्रामीणों ने अगरवती को किसी मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

जेसीबी लेकर पहुंची टीम

सूचना पर राहतबचाव टीम के अलावा नगर पालिका उझानी की टीम भी पहुंच गई। मलबा हटाने के दौरान उसके नीचे से तीन मृत पशु मिले। घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। गांव में हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि अगरवती जो पशुओं के बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठीं।

ग्रामीणों के मुताबिक मकान पहले से दरक चुका था। इसीलिए उसमें कोई रहता नहीं था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अमूमन मकान खाली ही रहता था। बाहर पशु बांध दिए जाते थे।

 

इसे भी पढ़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *