Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

धूप लेने और दवा खाने के बाद भी विटामिन डी क्यों लो हो जाता है, डॉक्टर ने बताए ये हो सकते हैं 2 अहम कारण

विटामिन डी की कमी के कारण
Image Source : FREEPIK

शरीर में विटामिन डी की कमी होना खतरनाक हो सकता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सुबह की धूप सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन कई बार धूप लेने और विटामिन डी के सप्लीमेंट लेने के बाद भी शरीर में विटामिन डी लो बना रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो पहले रूट कॉज को समझने की जरूरत है। जानें कि क्या आप जो भी खा पी रहे हैं शरीर उसका सही तरीके से उपयोग कर पा रहा है?

न्यूट्रिशनिस्ट नेहा रंगलानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि शरीर को विटामिन डी सही मात्रा में मिले इसके लिए आपका बाइल फ्लो ठीक होना चाहिए और दूसरा तनाव से बचना चाहिए। विटामिन और पोषक तत्वों का शरीर बेहतर इस्तेमाल करे इसके लिए मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाना भी जरूरी है। आइये जानते हैं धूप, दवा और विटामिन डी से भरपूर भोजन खाने के बाद भी आखिर शरीर में विटामिन डी क्यों लो हो जाता है।

 

विटामिन डी लो होने के कारण

 

बाइल फ्लो कम होना- विटामिन डी एक फैट सॉल्युबल विटामिन है, जिसके लिए शरीर में बाइल की जरूरत होती है। लिवर बाइल बनाता है जो गॉल ब्लैडर में स्टोर होता है। बाइल का काम फैट को ब्रेक डाउन करने का होता है। जिससे शरीर फैट सॉल्युबल विटामिन जैसे विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के को अच्छी तरह से शरीर में पहुंचा सके। इसलिए अगर आप अच्छा खाना खा रहे हैं, प्रोपर धूप ले रहे हैं और विटामिन डी के सप्लीमेंट ले रहे हैं, फिर भी विटामिन डी लो है तो इसका कारण बाइल फ्लो हो सकता है।

बाइल फ्लो को हेल्दी बनाने के लिए क्या करें- इसके लिए कड़वी स्वाद वाली सब्जियां खाएं जैसे- करेला, मेथी, मूली, अरुगुला के पत्ते खाएं। खाने में हेल्दी फैट जैसे ऑलिव ऑयल, नट्स और सीड्स खाएं। ज्यादा लो फैट डाइट से बचें। खाने के बाद वॉक करें और एक्टिव रहें। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए साबुत अनाज खाएं।

लंबे समय तक तनाव- शरीर कोलेस्ट्रॉल का इस्तेमाल कई जरूरी हार्मोन बनाने के लिए करता है। जिसमें कार्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन)
और विटामिन डी शामिल हैं। लेकिन जब शरीर तनाव में होता है जो बॉडी सर्वाइवल हार्मोन बनाने लगता है। ऐसे में शरीर ज्यादा कार्टिसोल का उत्पादन शुरू कर देता है और विटामिन डी हार्मोन कम हो जाता है। वहीं तनाव के कारण शरीर में सूजन बढ़ती है, जिससे शरीर में विटामिन डी की जरूरत ज्यादा बढ़ने लगती है। इसलिए विटामिन डी के सप्लीमेंट लेने के बाद भी शरीर में इसकी कमी महसूस होती रहती है।

तनाव कम कैसे करें- तनाव को कम करने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है। रोजाना सुबह की धूप लें। रोजाना सांस वाले व्यायाम और मेडिटेशन करें। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे ब्लड शुगर मेंटेन रहे। थोड़ा समय प्रकृति के बीच बिताएं और शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। इससे हार्मोन बैलेंस अच्छा होगा।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply