पुणे में कीमती ज्वेल्स का नया स्टोर, प्रीमियम लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के विकल्प बढ़े

पुणे में कीमती ज्वेल्स का नया स्टोर, प्रीमियम लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के विकल्प बढ़े

पुणे के प्रीमियम ज्वेलरी ग्राहकों के लिए लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के विकल्प बढ़ गए हैं। डिजाइनर लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड कीमती ज्वेल्स ने बानेर में अपना नया स्टोर शुरू किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ब्रांड के स्टोर की संख्या तीन हो गई है।

अरमान कोठारी द्वारा शुरू किए गए कीमती ज्वेल्स को कोठारी ग्रुप, उद्यमी निखिल कामथ और कविन शाह का सहयोग मिला है। बानेर स्थित नए स्टोर में ग्राहकों को सर्टिफाइड लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसमें रोजाना पहनने वाली ज्वेलरी, ब्राइडल कलेक्शन, रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट और खास मौकों के लिए आधुनिक डिजाइनों की कई रेंज शामिल हैं।

ब्रांड का उद्देश्य बेहतर कारीगरी और आकर्षक डिजाइनों के साथ फैक्ट्री से सीधे मिलने वाली सही कीमत का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना है।

कीमती के चेयरमैन सुनील कोठारी ने कहा, “पुणे हमारे लिए एक अहम बाजार है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खराड़ी के बाद अब बानेर में स्टोर खुलने से हम शहर के और ज्यादा ग्राहकों तक पहुँच पाएँगे। हमारा प्रयास हमेशा बेहतरीन गुणवत्ता, भरोसे और बेहतर खरीदारी का अनुभव देने का रहा है।”

कीमती के संस्थापक और प्रबंध निदेशक अरमान कोठारी ने कहा, “पुणे के युवा और नई सोच वाले ग्राहक हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। हम ऐसी ज्वेलरी लेकर आए हैं, जो आधुनिक लाइफस्टाइल, खूबसूरत डिज़ाइन और सही कीमत का बेहतरीन मेल है। आने वाले समय में भी हम देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते रहेंगे।”

अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट में कोठारी ग्रुप की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के दम पर कीमती ज्वेल्स ग्राहकों तक सर्टिफाइड लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी सही कीमत पर पहुँचा रहा है। मुंबई, पुणे, इंदौर और दिल्ली के बाद कंपनी देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी अपने स्टोर शुरू करने की तैयारी कर रही है। बानेर स्टोर का शुभारंभ पुणे में ब्रांड की पहुंच बढ़ाने के साथ महाराष्ट्र में उसके विस्तार की दिशा में एक और कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *