Bareilly News : कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादियों के थैलाबैग और बोतलें क्यों चेक रहे सुरक्षाकर्मी!

Bareilly News : कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादियों के थैलाबैग और बोतलें क्यों चेक रहे सुरक्षाकर्मी!

अमृत विचार : बरेली कलेक्ट्रेट में गुरुवार को एक अलग तस्वीर दिखाई दी। मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षाव्यवस्था के बीच फरियादियों के थैलाबैग और बोतलों की जांच की जा रही थी। यहां तक कि उनकी पानी की बातलों को भी सूंघकर देखा जा रहा था। सवाल पूछे जा रहे थे कि थैले में क्याक्या है? अपनेअपने काम, समस्या और शिकायतें लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलापुरुष जांच से थोड़े असहज दिखे। लेकिन भरपूर सहयोग किया।

दरअसल, जांच का ये घेरा इसलिए बनाया गया, क्योंकि एक दिन पहले, एक महिला अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। उनके पास ज्वलनशील पदार्थ था। महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था। हालांकि इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था।

ये महिला सदर तहसील क्षेत्र के मानपुर चिकटिया गांव की कमलेषा देवी थीं। उनका आरोप है कि कुछ दबंगों ने उनकी जमीन कब्जा ली है। फर्जी कागजात बना लिए और जबरन निर्माण करा रहे हैं। इसी विरोध में वह कलेक्ट्रेट पहुंची और उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया।

अलर्ट हुआ प्रशासन 

बुधवार की घटना के बाद जिलाप्रशासन अलर्ट हो गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसीलिए कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। विशेषकर थैला लेकर आने वालों की जांच की गई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर महिला और पुरुष सुरक्षा टीमें जांच में लगी रहीं।

 

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *