Bareilly News : बरेली में प्लेटफॉर्म पर रह गए मातापिता तो चलती ट्रेन से कूद पड़े बच्चे 

Bareilly News : बरेली में प्लेटफॉर्म पर रह गए मातापिता तो चलती ट्रेन से कूद पड़े बच्चे 

अमृत विचार : बरेली जंक्शन पर बड़ा हादसा टल गया। अवधअसम एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान एक परिवार के दो बच्चे ट्रेन में चढ़ गए, जबकि उनके परिजन प्लेटफॉर्म पर ही रह गए। ट्रेन चलने लगी तो अंदर मौजूद बच्चे रोनेचिल्लाने लगे। इस दारौन दोनों बच्चे और परिवार की एक महिला रिश्तेदार ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। महिला ट्रेन के नीचे आने से बालबाल बची। मौके पर मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी टीम के साथ दौड़ पड़े। बहरहाल, सब सुरक्षित बच गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।

घटनाक्रम बुधवार का है। दोपहर करीब एक बजे मझगंवा निवासी निरंकार अपने परिवार के साथ आगे की यात्रा के लिए बरेली जंक्शन पहुंचे थे। उनके साथ बच्चे आदित्य और ज्योती, पत्नी कोमल और साली सोनी समेत अन्य लोग भी थे।

अवधअसम एक्सप्रेस की घटना

अवधअसम एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची तो परिवार उसमें चढ़ने लगा। इसी दौरान आदित्य, ज्योती और सोनी ट्रेन में चढ़ गए, जबकि निरंकार और कोमल समेत अन्य परिजन ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। परिजन प्लेटफॉर्म पर ही थे, इस बीच ट्रेन चल पड़ी।

तो चल पड़ी ट्रेन 

ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से पहले ही अंदर मौजूद यात्रियों ने दोनों बच्चों को नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आतेआते बचा। उधर, ट्रेन में सवार साली सोनी ने भी चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। सोनी ट्रेन के नीचे जाने से बची। अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

हादसे का सबसे बड़ा खतरा

ट्रेन के चलने के बाद बच्चों को नीचे उतारने और महिला के चलती ट्रेन से कूदने की घटना ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। कुछ सेकेंड की देरी या चूक होती तो बच्चों और महिला के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

गुरुवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना से सब सन्न हैं। हालांकि गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा तेज नहीं थी और ट्रेन से कूदने के दौरान कोई प्लेटफॉर्म के नीचे नहीं गया।

 

इसे भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *