Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, इस मामले में ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, इस मामले में ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Advance Booking Paid Preview Sale: रणवीर सिंह की अपकमिंग स्पाई-एक्शन फिल्म सीक्वल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होने से पहले ही इतिहास लिखना शुरू कर दिया है। धुरंधर 2 को प्रीमियर एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। 

फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई और तुरंत ही भारी डिमांड देखने को मिली। रणवीर सिंह की यह फिल्म पहले ही शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को पीछे छोड़ चुकी है और अब ‘स्त्री 2’ के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी मात दे चुकी है। 

प्रीव्यू में 12.29 करोड़ रुपये की कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 2 लाख से अधिक टिकट बेच डाले हैं, जिससे सिर्फ़ प्रीव्यू से ही लगभग 12.29 करोड़ रुपये की सेल हो चुकी है। वहीं, ब्लॉक सीटों समेत प्रीव्यू एडवांस बुकिंग से कुल 18.1 करोड़ रुपये कमाए गए हैं। इसमें हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल सभी पांच भाषाओं की प्री-सेल शामिल है।

महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा क्रेज

अभी प्रीमियर प्री-सेल में सबसे ज्यादा क्रेज महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जबकि दिल्ली और गुजरात दूसरे बड़े सर्किट में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पेड प्रीव्यू में इतिहास रचने की राह पर है। यह पहले ही ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की 6.75 करोड़ की प्रीमियर सेल और ‘स्त्री 2’ के 9.40 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुकी है। इस प्रकार, ‘’ अब बॉलीवुड में सबसे ज्यादा प्रीमियर सेल करने वाली फिल्म बन चुकी है।

बॉलीवुड के टॉप 3 पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड:

  • धुरंधर: द रिवेंज – 12.29 करोड़
  • स्त्री 2 – 9.40 करोड़
  • चेन्नई एक्सप्रेस – 6.75 करोड़

सितारों से सजी धुरंधर 2

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से इंडियन स्पाई एजेंट हमजा अली के अतीत पर आधारित है, जिनका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है। इसमें के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार हैं। ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च, 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर के फेस्टिव सीजन में दुनिया भर के थिएटर में रिलीज किया जाएगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply