Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation
इस बार सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त 206 को पड़ रहा है। धार्मिक दृष्टि यह दिन बेहद खास और ज्योतिषीय नजर से भी यह और भी अच्छा माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का अपनी राशि में गोचर करना बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।
इसके प्रभाव जातकों के रुके हुए कार्य को पूरा करने , लाभ, आत्मविश्वास से लेकर मानसम्मान को बढ़ाने का कार्य करता है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का प्रभाव व्यक्ति के पर्सनालिटी में निखार लेकर आता है। सावन की सोमवार के शुभ संयोग का इस दिन होना और भी कई लाभ के संकेत दे रहा है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा और सूर्य के अपनी स्वराशि में प्रवेश का संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद कमाल का रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
सिंह राशि
इस दैरान सिंह राशि के लिए समय काफी प्रभावशाली रहने वाला है। कला के क्षेत्र में कोई बड़ा नया अपडेट आपको देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास के दम पर आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ पाएंगे। करियर पहले से भी और बेहतर बनेंगा। मनचाहे कार्य में लाभ प्राप्त होगा। घर में किसी वस्तु आगमन हो सकता है। ताकि आपको भौतिक सुख प्रदान हो। बिजनेस में नई योजना बना सकते हैं। मानसम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सफलता और सम्मान की प्राप्ति अधिक होगी। आपके जीवन में नए लोग प्रेम और ऊर्जा के रंग भरेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। बता दें कि, घर में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां देखने को मिलेगी। निवेश के मामले में आपको लाभ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को भाग्य का साथ पूरा मिलेगा। घर में पूजापाठ का आयोजन हो सकता है। कानून से संबंधित मामलों में भी राहत देखने को मिलेगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। आर्थिक परेशनियों से भी राहत मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *