
शाहजहांपुर, अमृत विचार। गुरुवार को विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उप्र के घटक संगठन विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में कार्यरत संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सुबह 10 बजे एकत्रित हुए और एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार रखा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विभाग की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रमुख मांगों को लेकर शिष्टमंडल ने अधीक्षण अभियन्ता को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
सत्याग्रह की अध्यक्षता करते हुए मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल ने कहा कि उप्र पावर कारपोरेशन लि० लखनऊ से अनुबन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा संविदा कर्मियों का निरंतर शोषण किया जा रहा है। संविदा कर्मियों के साथ हो रहे शोषण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आउट सोर्स सेवा निगम में ऊर्जा विभाग के सभी आउट सोर्स व संविदा कर्मियों को तत्काल शामिल किया जाए। इसके बाद शिष्टमंडल ने अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। धरने में जिलाध्यक्ष मुनीश पाल, रतनलाल, अशोक सक्सेना, शकील अहमद, सतीश कटारिया, सतपाल, शिवकुमार, पीयूष कुमार, ऋषि श्रीवास्तव, संजय कुमार, चंद्रपाल, अमृत पाल, मनोज कुमार, रचित कश्यप, अरविंद कुमार आदि समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें