UP Rishwat: बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹12 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

UP Rishwat: बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹12 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

UP Rishwat: बदायूं में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बरेली की भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जरीफनगर के 33/11 बिजली घर पर दो कर्मचारियों को ₹12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदेवा राम , जो टीजी2 के पद पर तैनात है, और मानक चंद्र , जो संविदा लाइनमैन है, के रूप में हुई है।

क्या है मामला 

बताया गया है कि मोहम्मदपुर कुड़ई निवासी सर्वेश कुमार के खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। आरोप है कि नया ट्रांसफार्मर लगवाने और विद्युत बिल माफी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दोनों कर्मचारियों ने उनसे ₹12 हजार की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने मामले की जांच की और ट्रैप की कार्रवाई की। 13 अगस्त को करीब 3:12 बजे टीम ने जरीफनगर बिजली घर में दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सहसवान कोतवाली लाया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें: 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *