Bareilly News : युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए : डा. लता

Bareilly News : युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए : डा. लता

बरेली, अमृत विचार। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

एमबीबीएस के छात्रछात्राओं, चिकित्सकों, शिक्षकों व कर्मियों ने संस्थान परिसर में यात्रा निकालकर राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। युवा पीढ़ी को तिरंगे के सम्मान और स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राकेश गुप्ता, डॉ. शालिनी चंद्रा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. नितेश मोहन, डॉ. सुजाता सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्रछात्राएं मौजूद रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *