6 6 6 4 4 4 4…पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में मचाया तहलका 4 मैचों में ठोका 4 अर्द्धशतक

6 6 6 4 4 4 4…पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में मचाया तहलका 4 मैचों में ठोका 4 अर्द्धशतक

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन मौजूदा समय में अपने विस्फोटक प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल रंजन हाल में खेली जा रही दिल्ली प्रीमियर लीग का हिस्सा है।

इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी की है। जिसमें खिलाड़ी ने 30 गेंदों में 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली है सार्थक रंजन की इस पारी बदौलत नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले में जीत हासिल की है।

शतक से चुके Sarthak Ranjan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सार्थक रंजन इस टूर्नमेंट में खेलते हुए अभी तक 4 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 280 रन जोड़ लिए हैं। पहले मैच में खिलाड़ी ने 64 रन की पारी, दूसरे मैच में 95 रनों की पारी खेली इस दौरान खिलाड़ी केवल 5 रनों से शतकीय पारी खेलने से चुक गए।

इसके तीसरे मैच में 65 रन और चौथे मैच में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। जिसके बाद वह भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

वेस्ट दिल्ली के खिलाफ दिखा शानदार प्रदर्शन

दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के मुकाबले की बात करें तो खिलाड़ी ने इस दौरान 190 कि स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में सार्थक रंजन ने 8 चौके और 2 छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया था। वेस्ट दिल्ली के द्वारा दिए गए 147 रनों के लक्ष्य को नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 14.2 ओवर में ही पूरा कर मुकाबले में जीत हासिल कर ली थी।

बता दें कि अभी तक इस लीग में नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 5 मैचों में से 3 मैचों जीत हासिल कर ली है। वही 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच का कोई भी निर्णय ही नहीं निकला था।

अन्य खिलाड़ियों ने कैसा किया प्रदर्शन

वेस्ट दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो जहां सर्थक रंजन ने टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली वही वैभव ने भी 43 गेंदों में 64 रनों की काफी बेहतरीन पारी खेलते हुए नजर आए, इसके अलावा टीम के खिलाड़ी सोमबीर श्योकंद ने 34, मयंक गुसाई ने 42, क्रिस यादव ने 31 रनों की पारी खेलते हुए 7 विकेट से इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली है।

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *