बहस हुई तो पत्नी ने उठाया लोहे का तवा, फिर पति के सिर पर दे मारा… मौके पर मौत, लखनऊ की सनसनीखेज वारदात

बहस हुई तो पत्नी ने उठाया लोहे का तवा, फिर पति के सिर पर दे मारा… मौके पर मौत, लखनऊ की सनसनीखेज वारदात

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पतिपत्नी के रिश्ते को तारतार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी में मामूली विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर पति के सिर पर लोहे के तवे से जोरदार हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पति को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची जानकीपुरम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान कल्ली पश्चिम निवासी आशीष सोनी उर्फ शनि के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था. पुलिस जांच में सामने आया कि आशीष और उसकी पत्नी के बीच पिछले करीब 5 वर्षों से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था.

अनबन के चलते दोनों पतिपत्नी काफी समय से अलगअलग रह रहे थे. पत्नी जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी में रह रही थी. गुरुवार को आशीष ऑटो लेकर घर से निकला था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई, जो खूनी अंजाम तक पहुंच गई.

तवे के वार से फटा सिर, अस्पताल में तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान गुस्से से आगबबूला हुई पत्नी ने घर में रखे लोहे के तवे से आशीष के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से आशीष मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर/मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बहू समेत 6 लोगों पर हत्या और धमकी का केस

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की मां मिथिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मां के मुताबिक, शाम करीब 4:30 बजे पुलिस से उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली. जब वे अस्पताल पहुंचे तो आशीष के सिर पर चोट के गहरे और खौफनाक निशान थे.

मृतक की मां ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि बहू के घर पर बेटे का ऑटो रिक्शा खड़ा मिला है. उन्होंने बहू के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों प्रियंका, गोलू, शिवम और उसके जीजा पर पहले भी बेटे के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

पुलिस की कार्रवाई

जानकीपुरम थाना पुलिस ने मृतक की मां मिथिलेश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे घटना के कारणों व पूरी वारदात को लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *