कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..
कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बुधवार को एक मकान ढहने का मामला सामने आया है. हादसे में मां और मायके आई गर्भवती बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई. इस हादसे में दो बच्चियां भी घायल हुई है. जमीन धंसने की वजह से पलभर में ही मकान जमींदोज हो गया. मकान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया.

हादसे का वीडियो सामने आया है. उसमें देखा जा सकता है कि सड़क से एक कार उस घर के आगे से निकलती है और अचानक घर नीचे गिर जाता है. घर के नीचे गिरने की जोर से आवाज आती है और कुछ लोगों की चीख भी सुनाई देती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद आस पास से लोग उस और भागते दिखाई देते हैं. फिर युवाओं ने मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया.

सिविल अस्पताल राजगढ़ में 60 वर्षीय निर्मला पत्नी भीम सिंह और 32 वर्षीय पूजा पत्नी अमित राणा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी डेढ़ वर्षीय ईरा की हालत नाजुक है उसे सोलन रेफर किया गया है. इसके अलावा डेढ़ साल की अबियाना का राजगढ़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

इसके अलावा उत्तरकाशी के सौली गांव में जमीन धंसने से कई मकानों में दरारें आई हैं. प्रशासन ने असुरक्षित मकानों के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. बारिश होने पर अन्य मकानों में भी दरारें बढ़ने की आशंका आई है. भूवैज्ञानिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है. बारिश के पानी के जमीन में रिसाव से भू-धंसाव बढ़ने की आशंका जताई गई है.

चीड़ के पेड़ों में भी ढाल की दिशा में झुकाव देखने मिला है. भू-धंसाव के चलते क्षेत्र में लगातार मूवमेंट की आशंका है. ग्रामीणों का दावा – एनएच कटान के बाद भू-धंसाव शुरू हुआ है. भूवैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर अति संवेदनशील परिवारों के विस्थापन पर फैसला होगा और विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेजी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *