
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जनपदवासियों को करीब 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के टेकुआटार कस्बे में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मंच से मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाली 400 विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और जनसभा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2075766297854673082?s=20
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा,
आज भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और महान योगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पवित्र तपस्थली गोरखपुर में विकास और जनकल्याण के कई संकल्प पूरे होंगे। कुशीनगर, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्रों में ₹525 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली 464 परियोजनाओं और गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में ₹757 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली बटाहाटाबांसस्थान सड़क समेत 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, अलगअलग योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी बांटे जाएंगे। कुशीनगर और गोरखपुर के निवासियों को हार्दिक बधाई!