Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया से वापस ली जा सकती है ट्रॉफी! सामने आई चौंकाने वाली वजह

 

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खास बात यह भी रही कि भारत अपनी मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि टीम इंडिया के पास यह ट्रॉफी हमेशा के लिए नहीं रहने वाली है। दरअसल इसके पीछे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का एक खास नियम है, जिसके तहत विजेता टीम से असली ट्रॉफी वापस ले ली जाती है।

T20 World Cup की असली ट्रॉफी वापस लेता है ICC

ICC के नियमों के मुताबिक किसी भी वर्ल्ड कप की विजेता टीम को असली ट्रॉफी स्थायी रूप से नहीं दी जाती। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान टीम को असली ट्रॉफी दी जाती है ताकि खिलाड़ी उसके साथ जश्न मना सकें और फोटोशूट करवा सकें। हालांकि समारोह और फोटो सेशन के बाद ऑरिजिनल ट्रॉफी ICC के पास वापस चली जाती है। इसके बाद विजेता टीम को उसकी रेप्लिका यानी डमी ट्रॉफी सौंप दी जाती है, जिसे टीम अपने पास रख सकती है।

T20 World Cup: टीम इंडिया को मिलेगी डमी ट्रॉफी

दरअसल करीब 27 साल पहले ICC ने यह नियम बनाया था कि विजेता टीम को असली ट्रॉफी केवल समारोह के दौरान ही दी जाएगी। इसके बाद ट्रॉफी को सुरक्षित रखने के लिए उसे वापस ले लिया जाएगा। ICC विजेता टीम को इसके बदले एक रेप्लिका ट्रॉफी देता है, जो दिखने में बिल्कुल असली ट्रॉफी जैसी होती है। इसमें सोने और चांदी का इस्तेमाल भी किया जाता है। असली ट्रॉफी को ICC अपने दुबई स्थित मुख्यालय में सुरक्षित रखता है, ताकि उसे किसी भी तरह के नुकसान या चोरी से बचाया जा सके।

T20 World Cup ट्रॉफी की खासियत

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने डिजाइन और वजन के कारण भी काफी खास मानी जाती है। इस ट्रॉफी का वजन करीब 6 किलोग्राम है और इसकी ऊंचाई लगभग 21 इंच है।इस ट्रॉफी का भारत से भी खास कनेक्शन है। दरअसल इसका डिजाइन जयपुर के डिजाइनर अमित पबुवाल ने तैयार किया था। यही वजह है कि इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी से भारत का एक खास रिश्ता भी जुड़ा हुआ है।

T20 World Cup फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply