Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

थिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म

थिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म

Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। खास बात यह है कि यह फिल्म तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है, जो एक बार फिर संवेदनशील विषय को दर्शकों के सामने पेश करती है।

लंबे इंतजार के बाद अब सितारे जमीन पर ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म जल्द ही SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग की घोषणा की है। हालांकि अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी तारीख सामने आ सकती है।

पहले ओटीटी पर रिलीज से किया था इनकार

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की थिएटर रिलीज के समय आमिर खान ने कहा था कि यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की जाएगी। इसके बजाय फिल्म को बाद में भारत और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पे-पर-व्यू मॉडल के तहत यूट्यूब पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब मेकर्स ने फैसला किया है कि फिल्म को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इसी वजह से अब यह फिल्म SonyLIV पर स्ट्रीम होने जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

क्या है फिल्म की कहानी

गुलशन अरोड़ा नाम के एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आमिर खान ने निभाया है। एक प्रोफेशनल झटके के बाद उन्हें कम्युनिटी सर्विस के तहत दिव्यांग युवाओं की बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी जाती है। शुरुआत में वह इस जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन धीरे-धीरे खिलाड़ियों के साथ उनका रिश्ता गहरा होता जाता है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में के अलावा जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। इसके साथ ही आशीष पेंडसे, अरौश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में काम किया है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपर्णा पुरोहित के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply