Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या का दिखा अलग अंदाज, माहिका के साथ स्टेज पर लेटे आए नजर; वायरल VIDEO

Hardik Pandya celebrations with Mahieka Sharma: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ भारत घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों और उनके परिवारों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। इस बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का एक अलग अंदाज देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रोमांटिक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए।

फाइनल मुकाबले में जीत के बाद जैसे ही भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की, खिलाड़ी मैदान पर अपने परिवार के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए। इसी दौरान माहिका शर्मा भी मैदान पर दौड़कर हार्दिक पंड्या के पास पहुंचीं। माहिका ने हार्दिक को गले लगाकर जीत की बधाई दी और उनके गाल पर किस भी किया।

दोनों ने भारतीय तिरंगा लपेटे हुए मैदान पर डांस भी किया। इसके बाद एक पल ऐसा भी आया जब दोनों स्टेज पर लेटकर आराम करते हुए नजर आए। यह खास पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

माहिका को बताया अपना ‘लकी चार्म’

मैच के बाद दिए गए इंटरव्यू में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने माहिका शर्मा को अपना ‘लकी चार्म’ बताया। उन्होंने कहा कि माहिका के उनकी जिंदगी में आने के बाद से उनकी किस्मत बदल गई है और सफलता लगातार मिल रही है।गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या का नताशा स्टैंकोविच से तलाक होने के बाद माहिका शर्मा उनकी जिंदगी में आईं। पिछले करीब एक साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं और अक्सर साथ नजर आते हैं।

पूरे टूर्नामेंट में करती रहीं सपोर्ट

पूरे 45 दिनों तक चले इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान माहिका शर्मा को कई बार स्टेडियम में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सपोर्ट करते हुए देखा गया। भारत के अलग-अलग मैचों में वह स्टैंड्स में मौजूद रहीं और हर बार हार्दिक का हौसला बढ़ाती नजर आईं। फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद उनका मैदान पर आना और हार्दिक के साथ जश्न मनाना फैंस को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Hardik Pandya का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लिए यह टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया। हार्दिक ने 9 मैचों में 160.74 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 9 विकेट झटके। उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस भारतीय टीम की खिताबी जीत में बेहद अहम साबित हुई।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply