भूत-प्रेत का खौफ या रहस्यमयी सच्चाई? दिल्ली की इन जगहों पर रात होते ही बदल जाता है माहौल

भूत-प्रेत का खौफ या रहस्यमयी सच्चाई? दिल्ली की इन जगहों पर रात होते ही बदल जाता है माहौल
दिल्ली की इन जगहों पर जाने से पहले 10 बार सोचें, अंधेरा होते ही हो जाता है भूतों का बसेरा

दिल्ली सिर्फ लाल किले, कुतुब मीनार और खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही मशहूर नहीं है. इस शहर की कुछ गलियां और पुरानी इमारतें ऐसी भी हैं, जिनसे डरावनी और रहस्यमय कहानियां जुड़ी हैं. कहीं रात के सन्नाटे में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, तो कहीं परछाइयां दिखाई देने की बातें कही जाती हैं. हालांकि, इन कहानियों में कितना सच है और कितना लोगों का डर येतो कोई नहीं जानता. चलिए जानते हैं दिल्ली की इन भूतियां जगहों के बारे में.

जमाली-कमाली मस्जिद महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में मौजूद जमाली-कमाली मस्जिद और मकबरा ऐतिहासिक होने के साथ अपनी रहस्यमय कहानियों के लिए भी मशहूर है. मान्यता है कि यहां सूफी संत जमाली और कमाली की आत्माओं का साया है. स्थानीय लोगों के बीच ऐसी कई कहानियां प्रचलित हैं, जिनमें रात के समय अजीब आवाजें और डरावने अनुभव होने का जिक्र मिलता है. इसी वजह से लोग सूरज ढलने के बाद यहां जाने से बचते हैं.

दिल्ली की खूनी नदी दिल्ली की खूनी नदी का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है. इस जगह को लेकर लंबे समय से कई डरावनी कहानियां कही जाती रही हैं. स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, यहां अतीत में कई हिंसक घटनाएं हुई थीं. कुछ लोगों का दावा है कि रात में नदी के आसपास अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और कभी-कभी किसी अनजान शख्स के दिखाई देने की बात भी कही जती है, जो अचानक गायब हो जाता है.

अग्रसेन की बावली कनॉट प्लेस के पास स्थित अग्रसेन की बावली दिल्ली की मशहूर ऐतिहासिक जगहों में शामिल है. इसकी सीढ़ियां और गहरी संरचना पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. लेकिन इस जगह से जुड़ी कुछ डरावनी मान्यताएं भी हैं. कहा जाता है कि पुराने समय में लोग बावली के गहरे पानी में कूदकर आत्महत्या करते थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी वजह से इसके पानी को लेकर कई तरह की रहस्यमय कहानियां प्रचलित हो गईं. शाम के समय यहां का सन्नाटा इन कहानियों को और डरावना बना देता है.

भूली भटियारी का महल दिल्ली के जंगल इलाके में स्थित भूली भटियारी का महल फिरोज शाह तुगलक के समय से जुड़ा माना जाता है. वीरान माहौल और पुरानी इमारत इसे बाकी ऐतिहासिक स्थलों से अलग बनाती है. इस जगह को लेकर मान्यता है कि यहां किसी महिला का साया भटकता है.

दिल्ली कैंट में सफेद साड़ी वाली महिला की कहानी दिल्ली कैंट से जुड़ी सबसे चर्चित डरावनी कहानी एक सफेद साड़ी पहने महिला की है. लोगों के बीच यह दावा लंबे समय से सुनने को मिलता है कि रात में सड़क पर एक महिला दिखाई देती है और फिर अचानक गायब हो जाती है. कुछ कहानियों में उसे ब्रिटिश महिला की आत्मा बताया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *