Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

फेवीक्विक से चिपक गई हैं उंगलियां? तो इस ट्रिक से बिना दर्द के छूटेंगे चिपके Fingers

फेवीक्विक से चिपक गई हैं उंगलियां? तो अपनाएं ये ट्रिक

जिस घर में छोटे बच्चे होते हैं वहां चीजों का टूटना फूटना आम बात है। ऐसे में टूटी चीजों को जोड़ने के लिए फेवीक्विक का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार जल्दबाजी में चिपकाते वक्त उंगलियां फेवीक्विक से चिपक जाती है। जिन्हें छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। इसे छुड़ाने में काफी दर्द होता है, कई बार स्किन भी छिल जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि फेवीक्विक से चिपकी उंगलियों को कैसे छुड़ाया जाए। इसके लिए लोग कई तरह के तरकीब अपनाते हैं लेकिन फिर भी इतनी आसानी से नहीं छूट पाता। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, यहां हम आपको एक ऐसे आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप फेवीक्विक से चिपकी उंगलियों को मिनटों में छुड़ा सकते हैं। 

फेवीक्विक से चिपकी उंगलियों को ऐसे छुड़ाएं

नमक और पानी
नमक एक स्क्रबर की तरह काम करता है। थोड़े से नमक में हल्का पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चिपकी उंगलियों के बीच में 30-60 सेकंड तक रगड़ें। इसे रगड़ने से उंगलियां अलग हो जाएगी और दर्द भी नहीं होगा। 

तेल या पेट्रोलियम जेली
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो तेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए नारियल तेल, जैतून का तेल या वैसलीन को चिपकी हुई जगह पर मलें। लगातार मालिश करते रहें जब तक कि गोंद की पकड़ ढीली न हो जाए। 

नेल पॉलिश रिमूवर
एसीटोन फेवीक्विक के बॉन्ड को बहुत जल्दी तोड़ देता है। एक कॉटन बॉल को एसीटोन युक्त नेल पॉलिश रिमूवर में भिगोएं। इसे चिपकी हुई जगह पर लगाएं। जैसे ही गोंद ढीला होने लगे, धीरे-धीरे उंगलियों को अलग करें। एसीटोन त्वचा को रूखा बना सकता है, इसलिए इस्तेमाल के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply