सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी..

सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी..
सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, कम नींद, लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल और शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं.

लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सिरदर्द के दौरान चाय या कॉफी पीना सही है या इससे परेशानी और बढ़ सकती है. तो चलिए आपको बताते हैं इसका सही जवाब…सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन में राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

यही वजह है कि कुछ दर्द निवारक दवाओं में भी कैफीन का इस्तेमाल किया जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, जो लोग जरूरत से ज्यादा कैफीन लेते हैं, उनमें यह सिरदर्द की वजह भी बन सकता है. वहीं, रोज चाय या कॉफी पीने वाले लोग अगर अचानक इसे पूरी तरह छोड़ दें, तो कैफीन की कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है. इसलिए अपनी आदत और शरीर की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करना चाहिए.सिरदर्द में राहत पाने के आसान उपाय सिरदर्द होने पर सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और कुछ देर शांत जगह पर आराम करें. अगर नींद पूरी नहीं हुई है, तो पर्याप्त आराम करें.

मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से कुछ समय दूरी बनाएं. तेज रोशनी और तेज आवाज से बचें. समय पर भोजन करें और लंबे समय तक खाली पेट न रहें. अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार दर्द की दवा लेने से बचें.इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें अगर अचानक बहुत तेज सिरदर्द शुरू हो जाए, सिरदर्द के साथ तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, बार-बार उल्टी, बेहोशी, बोलने में दिक्कत, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या देखने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा, यदि सिरदर्द लगातार बढ़ रहा हो या दवा लेने के बाद भी ठीक न हो, तो इसकी जांच कराना जरूरी है. समय पर इलाज गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *