
Hai Jawani To Ishq Hona Hai Release Date: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि है जवानी तो इश्क होना है अब 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह जानकारी खुद वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की। पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट पहले से 5 जून तय की गई थी और इसकी घोषणा भी कई महीने पहले कर दी गई थी। लेकिन हाल ही में इंडस्ट्री की स्थिति को देखते हुए मेकर्स ने इसे थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
इंडस्ट्री में टकराव से बचने का फैसला
वरुण धवन ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। इसी सोच के तहत मेकर्स ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है ताकि फिल्मों के बीच सीधा टकराव न हो। दरअसल, 4 जून को साउथ सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने यह कदम उठाया है।
दमदार स्टार कास्ट से सजी है फिल्म
है जवानी तो इश्क होना है का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसे टिप्स फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है।
View this post on Instagram
दर्शकों को है फिल्म का इंतजार
डेविड धवन की फिल्मों में अक्सर हल्की-फुल्की कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। ऐसे में है जवानी तो इश्क होना है से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और देखना दिलचस्प होगा कि वरुण धवन की यह फिल्म पर दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।



