महंगे बॉडी लोशन छोड़िए! नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से मसाज, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और चमकदार

महंगे बॉडी लोशन छोड़िए! नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से मसाज, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और चमकदार
नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से बॉडी मसाज, रूखी-बेजान त्वचा होगी सॉफ्ट... शीशे सा चमकेगा चेहरा!

धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बदलते मौसम का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की त्वचा पर भी पड़ता है. व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग चेहरे की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन हाथ-पैर, पीठ और बाकी बॉडी की स्किन को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इसकी वजह से त्वचा धीरे-धीरे रूखी, बेजान और टैन नजर आने लगती है. ऐसे में नहाने से पहले कुछ मिनट बॉडी मसाज के लिए निकालना फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं एक ऐसे तेल के बारे में जिससे बॉडी मसाज करने से

आपकी बॉडी ग्लो करेगी. हम बात कर रहे हैं बादाम तेल के बारे में. बादाम का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. नहाने से पहले इससे शरीर की हल्के हाथों से मसाज करने पर त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है.

हालांकि, अगर आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इसे सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय बादाम तेल में बहुत कम मात्रा में अच्छी तरह मिलाकर इस्तेमाल करें. टी ट्री ऑयल कुछ लोगों की त्वचा पर जलन या एलर्जी पैदा कर सकता है, इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें.कैसे करें बॉडी मसाज नहाने से करीब 15 से 20 मिनट पहले थोड़ा सा बादाम तेल लें और इसे हाथों, पैरों, कंधों, पेट और पीठ पर लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें. मसाज के बाद कुछ देर तेल को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें.

जरूरत हो तो माइल्ड बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं.बॉडी मसाज करने से फायदे नियमित रूप से बॉडी मसाज करने से त्वचा की ड्राईनेस कम करने और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है. मसाज से शरीर को आराम भी महसूस हो सकता है. वहीं, टी ट्री ऑयल में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, लेकिन इसे त्वचा की समस्याओं का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. संवेदनशील त्वचा, जलन या एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *