केएल राहुल 77 रनों पर क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट? क्या आज बल्लेबाजी करने उतरेंगे भारत के उपकप्तान

केएल राहुल 77 रनों पर क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट? क्या आज बल्लेबाजी करने उतरेंगे भारत के उपकप्तान

KL Rahul: भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के मुकाबले खेल रही है, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और लांच ब्रेक तक बोर्ड पर 101 रन लगा दिए हैं। इसके बाद अब हाल ही में खबर सामने आ रही है भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट हो चुके हैं।

दरअसल पहले दिन खिलाड़ी ने नाबाद पारी खेली थी लेकिन जब दूसरे दिन का मैच शुरु हुआ तो इस दौरान खिलाड़ी मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आएं। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देने कि कोशिश करते हैं और साथ में ही यह भी बताते हैं कि आखिरकार केएल राहुल रिटायर्ड आउट क्यों हुए थे।

मैदान पर आने के बाद वापस लौट गए KL Rahul

हाल ही में सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार टी ब्रेक के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम के उप कप्तान केएल राहुल ड्रेसिंग रुम में अपना इलाज करवा रहे थे। इसके बाद जब ब्रेक खत्म हुआ तो वह मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए पहुंचे तो इस दौरान केएल राहुल ने अंपायर से इशारा किया कि उनके दाएं हाथ में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है, जिससे उन्हें खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी के साथ ही श्रीलंका के कप्तान धंनजय डी सिल्वा ने केएल राहुल के हाथ को स्ट्रेज करने की भी कोशिश कि लेकिन इससे राहुल को और परेशानी बढ़ती हुई दिखाई दी। जिसके बाद वह पवेलियन वापस लौटकर अपने इलाज कराने लगे।

KL Rahul को चलने में भी दिक्कत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल को केवल दाएं हाथ में ही परेशानी नहीं थी बल्कि उनके बाएं हाथ की उंगलियों के बीच भी ऐंठन लग रही थी।

इसके अलावा जो रिपोर्ट सामने आई है उससे पता चला है कि राहुल को इन सब परेशानियों के साथसाथ चलने में भी दिक्कत हो रही थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद कोच गौतम गंभीर ने केएल राहुल को फिजियो के पास जाने के निर्देश दिए जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए दिखाई दिए।

क्या दोबारा मैदान में लौटेंगे केएल राहुल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर केएल राहुल अपनी परेशानियों से ठीक हो जाते हैं, तो ऐसे में वह मैदान में दोबारा से बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं, क्योंकि अभी उन्हें केवल रिटायर्ड हर्ट किए गए हैं।

बता दें कि अगर केएल राहुल अगर पूरी तरह से फिट होते और इसके बाद भी वह मैदान के बाहर जाते तो वह रिटायर्ड आउट हो जाते हैं, जिसके बाद वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में नहीं आ सकते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *